ताजा खबरमध्य प्रदेशलेटेस्ट न्यूज़

झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से किशोरी की हुई मौत घर में मचा कोहराम       

```html id="cyap7e" ```

झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से किशोरी की हुई मौत घर में मचा कोहराम

 

फतेहगंज पश्चिमी , बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 18 वर्षीय विनीता पुत्री सोमपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी बेटी जान गई है। मृतका के भाई ने बताया कि मंगलवार रात विनीता के अचानक पेट में पेट दर्द उठा तो परिजन उसे कस्बे की एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे तीन इंजेक्शन लगाए और कहा कि यह गैस का दर्द है। 20 मिनट में आराम मिल जाएगा। लेकिन इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही विनीता की मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां सुदामा का रो-रो कर बुरा हाल है। विनीता तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी तथा कक्षा 11 की छात्रा थी। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ करी कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस झोलाछाप के कारण पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि कहीं ना कहीं स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत के कारण ही झोलाछाप डॉक्टर बैखौफ होकर मरीजों का इलाज कर रहे।

प्रवन पाण्डेय

ITN National

जिला संवाददाता बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *