नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज हजारीबाग।
हजारीबाग प्रेस क्लब के भवन का उद्घाटन कल, तैयारी पूरी
हजारीबाग। शहर के पुराना समाहरणालय स्थित हजारीबाग प्रेस क्लब के नए भवन का उद्घाटन कल होगा। उद्घाटन की तैयारी पूरी कर ली गई है। उद्घाटन सांसद मनीष जायसवाल के हाथों होगा। क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह और सचिव विस्मय अलंकार ने संयुक्त रूप से बताया कि पांच सितंबर दिन शुक्रवार को दिन के साढ़े 12 बजे हजारीबाग प्रेस क्लब के भवन का उद्घाटन होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद, विधायक, डीसी एसपी, जीप चेयरमैन के अलावा सभी राजनीतिक दल के नेताओं और शहर के गणमान्य व समाजसेवियों को भी आमंत्रित किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम में पूरे जिले के पत्रकार शामिल होंगे।