विद्यालयीय क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विनोवा इंटर कालेज कमासिन में किया गया आयोजन।
सीनियर जूनियर तथा सब जूनियर के छात्रों ने किया प्रतिभाग विद्यालय के प्रधानाचार्य ने किया खेलका शुभारंभ।
मामला क्षेत्र बबेरू के अंतर्गत विनोवा इंटर कालेज कमासिन का है जहां पर आज क्षेत्रीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में वालीवाल का किया गया आयोजन जिसमें अंडर 14 अंडर 17 वर्ष एवं अंडर 19 वर्ष के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अपना अपना दमखम दिखाया खेल में सब जूनियर के छात्रों का दबदबा रहा दर्शकों ने तालियां बजाकर बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह यादव ने सभी खिलाड़ी प्रतिभागियों का परिचय कर की खेल की शुरुआत खेल के दौरान विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं एवं दर्शकों ने सभी खिलाड़ियों का ताली बजाकर उत्साह वर्धन किया खेल में अंपायर की भूमिका विद्यालय के व्यायाम शिक्षक सुमित मलिक,धर्मपाल सिंह, विनय सिंह , राजेंद्र यादव, जितेन्द्र कुमार ने अपना सहयोग प्रदान किया।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट