ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड। ऋषिकेश पहुंचे प्रधानमंत्री लेकिन चर्चा का विषय बना रहा बिहार का यह शख्स वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

```

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे ऋषिकेश लेकिन चर्चाओं का विषय बना रहा बिहार का यह शख्स जानिए क्या रही खास वजह*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश पहुंच कर गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश से देश के 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण किया। यह उत्तराखंड के लिए एक बड़ी सौगात है इस दौरान पीएम मोदी से मिलने ऋषिकेश उनके आने को चाहने वाले आए लेकिन उनमें एक ऐसा शख्स था जिन्होंने सारी जनता को अपनी और आकर्षित कर लिया बेगूसराय, पनहॉस बिहार के श्रवण शाह एम्स के बाहर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। उन्होंने अपने सिर पर थर्माकोल से बना कमल का फूल और हाथों में एक गदा थामा हुआ था।

और उसी के साथ छाती पर उन्होंने मोदी की फोटो लगा रखी थी। उन्होंने पूरी वेष भूषा भगवान हनुमान जैसी बना रखी थी। एम्स के बाहर सड़क पर आने-जाने के दौरान उनके मुंह से केवल जय श्रीराम के ही शब्द निकल रहे थे। जी ऐसी विचित्र वेशभूषा को देख आसपास खड़ी भीड़ उन्हें ही देखती रही। भले ही पीएम मोदी से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन मोदी के इस भक्त के साथ सैकड़ों लोगों ने जमकर सेल्फी खींची।

श्रवण शाह ने बताया कि वे मोदी के प्रशंसक हैं। और उन्होंने बताया जहां-जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम होते हैं वे हर जगह इसी तरह की वेशभूषा बनाकर पहुंच जाते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक वे करीब 90 स्थानों पर इसी तरह की वेशभूषा में पहुंच चुके हैं। आगे भी जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *