बांदा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा में डॉक्टर की गुंडई वो भी एक बुजुर्ग महिला के साथ।
बांदा जिले में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर (जेआर) की दबंगई गरीब और असहाय मरीजों के साथ इलाज के नाम पर अभद्र गाली गलौज वा मारपीट की गई हमीरपुर से आई महिला मरीज से जेआर सूरज राज ने गाली-गलौज और की हाथापाई गुन्डई की गई बार-बार महिला को मारने के लिए करते रहे और धक्का देकर बाहर निकाल दिया उससे भी मन नहीं भरा तो बुरी बुरी गालियां देते रहे बीते कुछ दिन पहले ही रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा जिले में उत्तर प्रदेश सरकार के सातवें उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी आए थे और उन्होंने कहा था की रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज को और बेहतर बनाया जाएगा जहां पर गरीब जनता का सही से इलाज हो पायेगा लेकिन उनके जाते ही मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सूरज राज गरीब जनता के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं
आखिरकार गरीब जनता इलाज कराने जाए तो जाए कहां।
रिपोर्ट –ताहिर अली बांदा से