सहारनपुर
मल्हीपुर रोड पर रेलवे के अंडरपास में पानी भरा
रेलवे अंडरपास मल्हीपुर में 8-9 फुट पानी, लोगों की आवाजाही ठप
लगातार हो रही बारिश के चलते मल्हीपुर रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। अंडरपास में करीब 8 से 9 फुट तक पानी भर जाने से आमजन की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अंडरपास के जलनिकासी की व्यवस्था पहले से ही काफी कमजोर है, जिसके चलते हल्की बारिश में भी पानी भर जाता है। मगर इस बार हालात इतने बिगड़ गए हैं कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों का गुजरना तो दूर, पैदल चलना भी नामुमकिन हो गया है।
समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया तो आवागमन पूरी तरह बाधित होने के साथ-साथ कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़