शाहपुर थानाध्यक्ष मोहित चौधरी व उनकी टीम उपनिरीक्षक राहुल कुमार व उपनिरीक्षक दीपक कुमार एवं इनकी टीम ने शानदार गुडवर्क को दिया या अंजाम
शाहपुर पुलिस अपराधियों के साथ-साथ शातिर जुआरियों को लगातार भेज रही जेल
मुज़फ्फरनगर।कप्तान संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में लगातार मुजफ्फरनगर पुलिस बेहतर गुड वर्क को अंजाम दे रही है और आज भी शाहपुर थानाध्यक्ष मोहित चौधरी व उनकी टीम उपनिरीक्षक राहुल कुमार व उपनिरीक्षक दीपक कुमार एवं इनकी टीम ने एक शानदार गुडवर्क को अंजाम देते हुए 10 शातिर जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 42330 रुपये नगद व 104 ताश के पत्ते व 11 मोबाइल फोन तथा 02 स्कूटी व 03 मोटरसाईकिल भी बरामद करने में सफलता प्राप्त हैं। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह तथा थानाध्यक्ष शाहपुर मोहित चौधरी के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस ने सराहनीय कार्ये को अंजाम देते हुए मुखबिर की सूचना पर राकेश उर्फ सिकन्दर के मौ0 कस्सावान मे स्थित बीज गोदाम पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी गयी तथा ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 10 अभियुक्तगण को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे व फड़ से 42330/- रुपये नगद, 104 ताश के पत्ते, 11 मोबाइल फोन तथा 02 स्कूटी व 03 मोटरसाईकिल बरामद की हैं।गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम शौकीन पुत्र खलील निवासी मौ0 इस्लामाबाद कस्बा व थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर व राकेश उर्फ सिकन्दर पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम गढीबहादुरपुर थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर व जगत सिंह पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर व इन्तजार पुत्र शेरदीन निवासी पलडा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर व मोहसीन पुत्र मोबीन निवासी मौ0कस्सावान कस्बा व थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर व रफीक उर्फ बाल्ला पुत्र रजाक उर्फ छंग्गा निवासी मौ0 कस्सावान कस्बा व थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर व फिरोज पुत्र इशरार निवासी मौ0कस्सावान कस्बा व थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर व सलीम पुत्र इकबाल निवासी मौ0कस्सावान कस्बा व थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर व तहसीम पुत्र अब्दुल मालिक निवासी मौ0 ठठेरान कस्बा व थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर व नजाकत पुत्र भूरा निवासी मौ0कस्सावान कस्बा व थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर हैं। अभियुक्तों के पास से शाहपुर पुलिस ने 42330/- रुपये नगद, 104 ताश पत्ते, 01 सफेद गमछा (फड), 11 अदद मोबाइल फोन,02 बुलैट मो0सा0 नम्बर UP12BN9695 व UP12AD0545, 02 स्कूटी नम्बर UP12BE5220 व UP12BS4364,01 मोटर साइकिल स्पेलन्डर नम्बर UP12BH9659 भी बरामद की है। तथा पकड़े गए अभी युक्त के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया है। इस गुड वर्क को अंजाम देने वाली टीम में उ0नि0 राहुल कुमार वे उ0नि0 दीपक कुमार,है0का0 प्रेमचन्द्र शर्मा,है0का0 रोहताश कुमार,का0 शिवम कुमार, का0मौ0 अलीम,का0 प्रशान्त सिरोही,का0पवन चौधरी,का0 सोनू कुमार वे का0योगेन्द्र शामिल रहें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़