एटा में सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशों क़ी उड़ाई जा रही झज्जियां,
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1 सितंबर से शुरू किए गए “हेलमेट नहीं, ईंधन नहीं” अभियान का जलेसर में नहीं दिख रहा असर,
पेट्रोल पंप पर बोतल में भी दिया जा रहा है पेट्रोल बिना हेलमेट वाले दोपहिया चालकों को आसानी से दिया जा रहा पेट्रोल-डीजल,
जबकि सरकार ने साफ निर्देश दिए थे कि बिना हेलमेट किसी भी बाइक सवार को नहीं मिलेगा ईंधन
सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक—
अभियान की जिम्मेदारी जिला मजिस्ट्रेट व सड़क सुरक्षा समितियों की है।
पुलिस, परिवहन, राजस्व और जिला प्रशासन को मिलकर पालन करवाना है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग पेट्रोल पंपों की निगरानी करेगा।
परिवहन आयुक्त बृजेश नारायण सिंह ने कहा था—
“यह सज़ा नहीं, बल्कि सुरक्षा की शपथ है। ‘हेलमेट पहले, ईंधन बाद में’ को नियम बनाएं।”
📌 हकीकत – जलेसर में नियमों की अनदेखी जारी, पंपों पर मिल रहा पेट्रोल बिना हेलमेट वालों को भी।
📌 प्रश्न – जिला प्रशासन और जिम्मेदार विभाग आखिर क्यों नहीं कर रहे मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन?
एटा -जलेसर के पुराना पेट्रोल पंप का है पूरा मामला
रिपोर्ट – विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा