सरसावा क्षेत्र में बेख़ौफ़ बदमाशों का आतंक, व्यापारी के परिवार को बंधक बना कर की लूटपाट, डेढ़ घण्टे तक खंगालते रहे घर।
सहारनपुर: सरसावा के ग्राम झबीरण में कल देर रात एक बजे बदमाशाें ने दर्शनलाल गुप्ता को परिवार सहित बंधक बना कर तमंचे और चाकू से आतंकित कर लूटपाट शुरू कर दी। गांव में बुढेड़ा रोड पर आटा चक्की चलाने वाले दर्शन लाल गुप्ता ने पीछे ही अपना रिहाइश एवं गोदाम बना रखा है। परिवारी जनों के अनुसार रात करीब एक बजे कुछ बदमाश दीवार कूदकर घर में घुसे तथा तमंचे एवं चाकू से आतंक मचाते हुए घर वालों से लूटपाट आरंभ कर दी तथा सभी परिवार जनों को एक स्थान पर इकट्ठा खड़ा कर दिया तथा चीखने चिल्लाने पर बदमाशो ने उन्हें जान से मारने की धमकी तक दी। जबकि उसके अन्य साथी अलमारियां तथा बक्से खंगालते रहे, काफी देर तक लूटपाट करने के बाद बदमाश घर का मुख्य द्वार खोलकर दस हज़ार व लाखो का जेवर कूट कर भाग गए, करीब डेढ़ घंटा तक बदमाश घर में रहे। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को खबर की। इसके बाद पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल प्रारम्भ कर दी।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़