सहारनपुर में लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी की अध्यक्षता में बैठक

भूकंप माक ड्रिल की तैयारियों पर जोर, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सहारनपुर। माननीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी (PVSM, AVSM, VSM) की अध्यक्षता में मंगलवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आपदा प्रबंधन गतिविधियों एवं भूकंप माक ड्रिल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जनपद में संचालित आपदा प्रबंधन योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
माननीय उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा प्रबंधन योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें व्यवहारिक रूप से लागू किया जाए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने भूकंप माक ड्रिल की तैयारियों पर विशेष बल देते हुए कहा कि ऐसी ड्रिल्स से आपातकालीन परिस्थितियों में टीमों की तत्परता और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने विभागीय समन्वय को मजबूत करने और योजनाओं को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने के भी निर्देश दिए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़