फतेहगंज पश्चिमी। आवारा पशु के हमले से व्यापारी घायल हो गया।परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
सरकार के द्वारा गौशाला पर करोड़ों खर्च करने के बाद भी गौवंशीय पशु कस्बा और ग्रामीण आंचल में आवारा घूमकर लोगों पर हमला करके घायल कर रहे है। बुधवार को कस्बा के मोहल्ला अंसारी निवासी कपड़ा व्यापारी मोहम्मद तौहीद बाइक के द्वारा मुख्य बाजार में मौजूद अपनी दुकान पर जा रहे थे। दोपहर के बाद दुकान के आस पास उनकी बाइक के सामने गौवंशी पशु आने बाइक गिर गई। तभी आवारा पशु ने उन पर हमला करके कई बार उठाकर पटक दिया। आस पास के दुकानदारों ने उन्हें बचाया। हमले में वह गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली