रिपोर्टर
इंडियन टीवी से ब्यूरो चीफमयंक यादव की रिपोर्ट
लोकेशन जनपद बिजनौर
जनपद बिजनौर के
स्योहारा। नगर के रामलीला मैदान में चल रही रात्रि रामलीला में कलाकारों ने भगवान श्रीराम के द्वारा वन में घूमने के दौरान माता अहिल्या जोकि सार्प के कारण पत्थर सीला बन गयी थी को स्पर्श कर उद्धार किये जाने का मंचन किया गया। इससे पहले रामलीला मंच पर ऋषि विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से उनके दो पुत्र राम लक्ष्मण को राक्षसों से यज्ञ की सुरक्षा के लिये ले जाने एवं मार्ग में सुमाली,सुबाहु जैसे राक्षसों के वध किये जाने का सुंदर मंचन किया गया।खतरनाक राक्षसी तड़का का भी बहुत भंयकर युद्ध में वध किया गया।मंच संचालान राजवीर सिंह त्यागी, मंच प्रबंधक राजपाल सिंह प्रजापति द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा,सचिव अमर सिंह वर्मा,पप्पू पंडित जी, पीटूं प्रजापति आदि व्यवस्था में शामिल रहे।रात्री रामलीला देखने आसपास के सैकडो लोग आ रहे हैं।