ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
212 बटालियन, सी.आर.पी.एफ. द्वारा आयोजित “स्वच्छता ही सेवा”-2025 एवं स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी मामलो में लंबित मामलों को कम रखने के लिए विशेष अभियान 5.0
भारत सरकार के निर्देशन में दिनांक 17/09/2025 से 02/10/2025 तक स्वच्छता ही सेवा-2025एवं स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम रखने के लिए विशेष अभियान 5.0 का आयोजन किया जा रहा है, जिसे सुचारू रूप से मनाने हेतु Preparatory Phase दिनांक 15/09/2025 से 30/09/2025 तक, Implementation Phase दिनांक 02/10/2025 से 31/10/2025 तक का कार्यक्रम / अभियान का आयोजन किया जा रहा है। दीपक कुमार श्रीवास्तव, कमाण्डेंट-212 बटा० के निर्देशन एवं इस पुरे अभियान की अध्यक्षता दिनेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी एवं राकेश लाम्बा द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम मे आज दिनांक 25/09/2025 को सी.आर.पी.एफ. 212 बटालियन मुख्यालय द्वारा “स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान के अंतर्गत विशेष अभियान (राष्ट्रव्यापी श्रमदान और एक साथ सफाई अभियान यानी “एक दिन, एक साथ, एक घंटा”) का आयोजन किया गया जो 0700 बजे से 0800 बजे तक इस वाहिनी द्वारा चयनीत किये गये स्थान “हनुमान मंदिर”, येटापक्का तथा बटालियन मुख्यालय मे चलाया गया, जिसके तहत मंदिर / बटालियन मुख्यालय एवं इसके आस-पास के इलाके की साफ-सफाई और पेड़-पौधों की गुड़ाई तथा सफाई कर क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त कर, सफल बनाया गया जिसका क्षेत्र के स्थानीय लोगों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। इस कार्यक्रम के दौरान बालाजी. बी सहा०कमा० एवं डॉ० बी. निखिल कुमार और बटालियन के सभी अधीनस्थ अधिकारियों व अन्य कार्मिकों और ग्रामिणो व स्कूल के छात्र छात्राओं की उपस्थिति मे स्वच्छता शपथ लिया गया। कमाण्डेन्ट 212 बटालियन द्वारा विशेष तौर पर उपस्थित ग्रामिणों व छात्र छात्राओं को इस अभियान / कार्यक्रम के बारे जानकारी दिया तथा उन्हें अपने आस-पास के इलाको में समय-समय पर इस प्रकार का अभियान / कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए जागरूक किया।