दुद्धी सोनभद्र।बभनी थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ मोड़ पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार विशाल सिंह (18) पुत्र विजय सिंह निवासी खोतोमहुआ शनिवार को करीब साढ़े आठ बजे बभनी बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में खोतोमहुआ मोड़ के पास उसकी बाइक सामने से आ रही एक मैजिक वाहन से टकरा गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मैजिक वाहन स्कूल वैन के रूप में प्रयुक्त किया जा रहा था और हादसे के दौरान उसमें बच्चे भी सवार थे।
सूचना पर मौके पर पहुंची बभनी पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। वहीं शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया गया।
मृतक के पिता विजय सिंह ने बताया कि विशाल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और बभनी बाजार स्थित एक फोर व्हीलर गैराज में काम करता था। शनिवार को वह गैरेज से औजार लेकर घर के पास मरम्मत हेतु खड़ी एक खराब गाड़ी तक जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल पर उमड़ पड़े और परिजनों का रो रो कर बुराहाल है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक कुमार