नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।
कांग्रेस ने मनाई शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती
हजारीबाग: जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में रविवार को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 118वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष और मीडिया अध्यक्ष निसार ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्रांतिकारी परिवार में जन्मे भगत सिंह के मन में बचपन से ही ब्रिटिश अत्याचारों के प्रति गहरी नफरत थी। उन्होंने बताया कि भगत सिंह ने देश को आज़ाद कराने के लिए सशस्त्र क्रांति का रास्ता चुना।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने कहा कि भगत सिंह ने हिंदुस्तान समाजवादी प्रजातंत्र संघ की स्थापना की और देश को आज़ाद कराने की शपथ ली। उन्होंने 8 अप्रैल 1929 को दिल्ली की सेंट्रल असेंबली में बम फेंककर ब्रिटिश सरकार के बहरे कानों तक अपनी आवाज़ पहुँचाई और स्वेच्छा से गिरफ्तारी दी। कुशवाहा ने कहा कि भारत का यह महान सपूत मात्र 23 साल की उम्र में अपने साथियों सुखदेव और राजगुरु के साथ हँसते-हँसते फाँसी पर चढ़ गया और हमेशा के लिए अमर हो गया।
इस जयंती समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजू चौरसिया, मिथिलेश दुबे, संजय तिवारी, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, एससी सेल अध्यक्ष मुकेश पासवान, सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, दिलीप कुमार रवि, उदय पाण्डेय, और सद रूल होदा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।