ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन,
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा (किप्स) में सी.बी.एस.ई. की छात्रा वर्ग की हर श्रेणी की नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता 29 सितंबर, 2025 से 03 अक्तूबर, 2025 तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश की लगभग 55 टीमें भाग ले रही हैं। 30 सितंबर, 2025 मंगलवार को खेल के दूसरे दिन खेले गए कुछ प्रमुख मैचों में अंडर 19 श्रेणी में पुलिस पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु, विद्योदय स्कूल, तेवक्कल, केरल, यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल, नारनौल, डी डी एम एस पी उबुल रेड्डी पब्लिक स्कूल जुबली हिल्स, हैदराबाद, व्यास विद्या पीथम कल्लेखकड़, केरल विजेता रहे। अंडर 17 श्रेणी में सरहद स्कूल कटराज, पुणे, ब्रह्म ज्योति पब्लिक स्कूल, शामली उत्तर प्रदेश, वेदव्यास विद्यालयम मालपरंब, कालीकट, बी एम एन स्कूल, बैंगलोर विजयी रहे। अंडर 14 श्रेणी में सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल, बनारस, एल बी एस सीनियर सेकंडरी स्कूल, रेवाड़ी, माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जयपुर, मैक्रो विजन एकेडमी, मध्य प्रदेश ने जीत हासिल की। विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य श्री राजीव गुलेरिया व उप-प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया तथा अतिथियों और दर्शकों का धन्यवाद किया।