इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव/कैलादेवी
करौली जले के प्रसिद्ध आस्था धम कैलादेवी मंदिर में दर्शनार्थियों का सैलाब उमड पड़ा। दुर्गा अष्टमी पर 1 लाख से अधिक भक्तों ने माता के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। कैलादेवी मंदिर में सुबह मंगला आरती से ही मंदिर में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गई दर्शनार्थियों ने कालीसिल नदी में स्नान कर माता के दर्शन किए और खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस दौरान देवी भक्ति गीत, लांगुरिया भजन और नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए, जिससे मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। कैलादेवी मंदिर सोल ट्रस्टी कृष्ण चंद्र पाल जी मंदिर पहुंचे। उन्होंने देवी मां की पूजा-अर्चना कर पोशाक भैंट की। इस अवसर पर मंदिर में कन्या लांगरा पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। माता के दर्शनों के लिए राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु कैलादेवी पहुंचे ।मंदिर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर ट्स्ट के कर्मचारियों ने व्यवस्था संभाली। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण कैलादेवी के बाजार में कई बार वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और जाम के हालात बन गए। और जिले भर में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर घरों में देवी की पूजा की गई और कन्या लांगरा पूजन कर भोजन कराया गया एवं विभिन्न मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना आयोजित किये गए।