संवाददाता भरत गेहलोत कोसेलाव पाली राजस्थान
सुमेरपुर. बिठुडा पिरान में सहकार सदस्यता अभियान में मौजूद ग्रामीण सदस्यता अभियान के तहत अनोपपुरा ग्राम पंचायत के बिठुड़ापिरान सेवा सहकारी समिति सोसाइटी में गुरुवार को सदस्यता जोड़ो अभियान सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष ढलाराम सरगरा ने की। व्यवस्थापक रमेश कुमार ने अभियान का संचालन किया। इस मौके समिति के सभी सदस्य तथा ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान चाणोद व्यवस्थापक गणपतसिंह, लापोद से मदनलाल एवं कूकाराम, रूपाराम मीणा, चुनीलाल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। अभियान में सहकारिता कानून की जानकारी, पैक्स/डेयरी/सहकारी समितियों में युवाओं व महिलाओं की भागीदारी, पीएम किसान योजना से जुड़े आवेदन एवं आधार सीडिंग जैसी जानकारियां ग्रामीणों को दी गई। अध्यक्ष सरगरा ने बताया कि यह अभियान 2 से 15 अक्टूबर तक जिलेभर की सभी सेवा सहकारी समितियों में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों, युवाओं और महिलाओं को सहकारिता से जोड़ना है ताकि सहकार आंदोलन को मजबूती मिल सके।
इंडियन टी वी न्युज रिपोर्टर भरत गेहलोत कोसेलाव पाली राजस्थान