जिले के 11 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा०) परीक्षा-2025
नियुक्त किये गये स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट
गण्डारा बहराइच यू पी
बहराइच 03 अक्टूबर। उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा 12 अक्टूबर 2025 को (दो पालियों/सत्रों में पूर्वान्ह 09.30 बजे से 11.30 बजे तक व अपरान्ह 02.30 बजे से 04.30 बजे) तक आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा०) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा.) अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट अक्षय त्रिपाठी द्वारा सभी 11 परीक्षा केन्द्रों हेतु केन्द्र व्यवस्थापक, सहायक केन्द्र व्यवस्थापक, स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। समस्त 11 परीक्षा केन्द्रों के प्रधानाचार्य को केन्द्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौपी गई है।
परीक्षा केन्द्र राजकीय इण्टर कालेज के लिए नायब तहसीलदार सदर पी.पी. गिरी को स्टैटिक मजिस्ट्रेट व उप जिला मजि. (न्यायिक) सदर लालधर सिंह यादव को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। महाराज सिंह इण्टर कालेज के लिए नायब तहसीलदार हरिशंकर पटेल को स्टैटिक मजिस्ट्रेट व एसडीएम पयागपुर अश्वनी पाण्डेय को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। आज़ाद इण्टर कालेज के लिए नायब तहसीलदार तजवापुर राजेश श्रीवास्तव को स्टैटिक मजिस्ट्रेट व एसडीएम मिहींपुरवा(मोतीपुर) राम दयाल को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
पं. वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज के लिए नायब तहसीलदार कैसरगंज सुरेन्द्र कुमार वर्मा को स्टैटिक मजिस्ट्रेट व एसडीएम कैसरगंज अखिलेश कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। किसान डिग्री कालेज ब्लाक-ए के लिए नायब तहसीलदार जैतापुर सौरभ सिंह को स्टैटिक मजिस्ट्रेट व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिला मजिस्ट्रेट महसी आलोक प्रसाद को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
राजकीय बालिका इण्टर कालेज के लिए नायब तहसीलदार नानपारा हर्षित पाण्डेय को स्टैटिक मजिस्ट्रेट व उप जिला मजिस्ट्रेट(न्यायिक) कैसरगंज अमिता यादव को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। राजकीय पॉलीटेक्निक आसाम चौराहा के लिए नायब तहसीलदार मिहींपुरवा/मोतीपुर ब्रम्हादीन यादव को स्टैटिक मजिस्ट्रेट व तहसीलदार मिहींपुरवा (मोतीपुर) धमेन्द्र कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। किसान डिग्री कालेज ब्लाक-बी के लिए नायब तहसीलदार पयागपुर शैलेश कुमार को स्टैटिक मजिस्ट्रेट व एसडीएम नानपारा श्रीमती मोनालिसा जौहरी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए नायब तहसीलदार सदर सुरेन्द्र प्रसाद को स्टैटिक मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर श्रीमती पूजा यादव को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। राजकीय पॉलीटेक्निक, मोहम्मदपुर, नानपारा रोड बहराइच के लिए नायब तहसीलदार मुख्यालय राजदीप यादव को स्टैटिक मजिस्ट्रेट व तहसीलदार नानपारा अम्बिका प्रसाद चौधरी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। महाराजा सुहेल स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बहराइच के लिए नायब तहसीलदार महसी अनिल कुमार शुक्ल को स्टैटिक मजिस्ट्रेट व तहसीलदार महसी विकास कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
मोहम्मद आरिफ
गण्डारा बहराइच यू पी
9628180280