इंडियन टी वी न्यूज
रिपोर्टर: अनिल सोनी
ब्यूरो चीफ बहराइच
बरेली के आंवला में मनोना धाम का भव्य उद्घाटन समारोह — बाबा के शीश की प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम दिवस ऐतिहासिक बना
बरेली ज़िले के आंवला क्षेत्र में स्थित मनौना धाम में एक ऐतिहासिक और भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। समारोह की शुरुआत महाराज श्री के कर-कमलों से उद्घाटन के साथ हुई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत-महात्मा उपस्थित रहे।
इस पावन अवसर पर बनारस से आए विद्वान आचार्यों द्वारा विधिपूर्वक कलश पूजन किया गया, जिसके उपरांत एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जनमानस के लिए आस्था, श्रद्धा और संस्कृति की जीवंत झलक बनकर उभरी।
धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिन बाबा के शीश की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसे श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक क्षण बताया। पूरे आयोजन में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था — भक्ति संगीत, मंत्रोच्चार, और जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
जय हो महंत जी महाराज!
उनके सान्निध्य और मार्गदर्शन में यह धार्मिक आयोजन न केवल क्षेत्रीय स्तर पर बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी ऐतिहासिक बन गया है।