अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने चित्रगुप्त घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, कहा नर्मदा को पवित्र रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी, भारी मात्रा में कचरा निकाल कर डस्टबिन में डाला
सभी समाज से जुड़े ताकि कल कल बहती रहे नर्मदा की धारा
राजेन्द्र धाकड़ जिला संवाददाता नर्मदापुरम।
शहर में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा चित्रगुप्त घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट पर साफ-सफाई की गई और कचरा एकत्र कर डस्टबिन में डाला गया। सभी सदस्यों ने घाटों की साफ सफाई की और लोगों से कहा कि नर्मदा और घाटों को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इससे पर्यावरण भी शुद्ध होगा और मां नर्मदा की धारा कलकल बहेगी । हम सभी को नर्मदा में फूल पत्ती, कचरा नहीं डालना चाहिए और केमिकल का उपयोग नहीं करना चाहिए। सभी सदस्यों ने नर्मदा घाट की साफ सफाई कर लोगों से कहा कि इस अभियान से जुड़े। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, अभय वर्मा, सी बी खरे, केशव देव वर्मा मनोज वर्मा, आदित्य, लालता प्रसाद विजय वर्मा , जिला अध्यक्ष ज्योति वर्मा, मंजू श्रीवास्तव, प्रीति खरे, सुमन वर्मा, उषा वर्मा, अदिति वर्मा, जानकी , सारिका सक्सेना, मनोज वर्मा, देवदत्त वर्मा, राकेश श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
नर्मदा से हमारे शहर की पहचान, सभी लोग आगे आए
स्वच्छता अभियान कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा पिछले कई महीनो से चलाया जा रहा है।
अध्यक्ष ज्योति वर्मा का कहना है कि समाज द्वारा घाट पर साफ-सफाई की गई और कचरा एकत्र किया गया। लेकिन सभी समाज को आगे आना चाहिए और इस अभियान में हिस्सा लेना चाहिए। हमारी पहचान नर्मदा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी कहा कि वे पानी को स्वच्छ रखें उसमें गंदगी ना डालें। किनारे पर रखें डस्टबिन का ही उपयोग करें। नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने नागरिकों से अपील की कि वे नर्मदा में कचरा, कूड़ा, फूल माला आदि न डालें और नर्मदा को स्वच्छ रखें। इसके साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की कि वे नर्मदा में केमिकल्स वाली चीजें, साबुन, सोडा का उपयोग न करें। सेवानिवृत्ति शिक्षिका मंजू श्रीवास्तव ने नागरिकों से अपील की कि वे घाट पर साफ-सफाई रखें और गंदगी न फैलाएं। यह हमारी जीवनदायनी है हमारा कर्तव्य है कि हम इन्हें साफ रखें ताकि नर्मदा की धारा कल कल बहती रहे। इस तरह के स्वच्छता अभियानों से नर्मदा घाटों की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में मदद मिलती है और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है। सभी समाज और संगठनों को मां नर्मदा के घाटों को साफ रखना चाहिए और समय-समय पर अभियान चलाना चाहिए। इसके साथ ही शहर भर में साफ-सफाई हो ,पौधारोपण हो इसका भी हमें ध्यान रखना चाहिए।