स्वयंसेवकों पर की गई फूलों से वर्षा
मामला बबेरू कस्बे का है। यह आज 5 अक्टूबर दिन रविवार को शाम 5:00 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवकों के द्वारा 100 वर्ष पूर्ण होने पर पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के कमासिन रोड स्थित श्री मैरिज हाल से पथ संचलन की शुरुआत की गई। जिसमें कमासिन रोड के रोडवेज बस स्टैंड पुरानी तहसील रोड सुंदर कुआं औगासी रोड मुख्य चौराहा होते हुए कमासिन रोड से पुनः श्री मैरिज हॉल पर पथ संचलन का समापन किया गया। जिसमें जगह-जगह पैदल चल रहे स्वयंसेवकों के ऊपर फूलों से वर्ष की गई है। वहीं सेवा प्रमुख कानपुर प्रांत के जमुना प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में हुई थी। जिसमें 2025 में आज से 100 वर्ष पूरे हुए हैं, जिसको लेकर पूरे देश में स्वयंसेवकों के द्वारा पथ संचलन किया जा रहा है। उसी को देखते हुए आज बबेरू कस्बे में सैकड़ो स्वयं सेवकों के साथ पथ संचलन का आयोजन किया गया है। और श्री मैरिज हाल पर समापन किया गया, इस मौके पर स्वयंसेवक विजय विक्रम सिंह, अरविंद कसौधन, रामप्रकाश साहू, सुधीर कुशवाहा, विजयपाल सिंह, राजा दीक्षित, विष्णु प्रताप सिंह, तेज यादव ,रोहित गुप्ता, उमेश केसरवानी, शिव प्रकाश, मालिक शिवजीत, सहित सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट