ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन,
कसौली क्लब में 10 से 13 अक्तूबर तक होगा तीन दिवसीय खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का आयोजन
मशहूर अभिनेता अनूप सोनी, शोभा डे, अमोल पालेकर देश-विदेश के दर्जनों नामी साहित्यकार लेंगे । सदी के महान लेखक स्व. खुशवंत सिंह को समर्पित खुशवंत सिंह लिटफेस्ट इस बार 10 से 13 अक्तूबर तक चलेगा जिसमे देश-विदेश के दर्जनों नामी-गिरामी साहित्यकार हस्तियां भाग ले रही है. 14 वा खुशवंत सिंह लिटफेस्ट हिमाचल की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी कसौली के अप्पर माल स्थित कसौली क्लब में आयोजित किया जा रहा है. पर्यटन नगरी कसौली में एक बार फिर से वीवीआईपी हस्तियों से गुलजार होने वाला है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस साहित्यिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये ना केवल भारत से ही विदेशों सहित अन्य देशों से भी साहित्यकार पंहुचते है.
2012 में शुरू किया था लिटफेस्ट
खुशवंत सिंह के लेखन और साहित्य के क्षेत्र में दिये गये अमूल्य योगदान को देखते हुए उनके बेटे राहुल सिंह ने वर्ष 2012 में उनके जीवित रहते ही लिटफेस्ट की शुरुआत कर दी थी. पहले ही लिटफेस्ट में देश-विदेश से उनके लेखनी के प्रशसंक साहित्यकारों ने भाग लेकर उस महान लेखक के प्रति अपना स्नेह दिखाया था. तब से हर वर्ष अक्तूबर महीने में खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का आयोजन हो रहा है. हालांकि चौदह साल पहले शुरू हुए लिटफेस्ट के दौरान खुशवंत सिंह जीवित थे लेकिन मार्च 2014 में वह इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गये, जिससे लेखन के क्षेत्र में एक युग का समापन हो गया है. अब सरदार खुशवंत सिंह हमारे बीच नही है लेकिन लिटफेस्ट उनको हमारे बीच जिंदा होने का एहसास करवा रहा है। आज बेशक खुशवंत सिंह जीवित नही है लेकिन अपने लेखन के जरिये वो हमेशा सभी के दिलों में जिंदा रहेंगे.
कसौली को मानते थे दूसरा घर
लेखक खुशवंत सिंह का पर्यटन नगरी कसौली के अप्पर माल से नीचे अपना राज विला नाम से बंगला है जंहा वे गर्मियों के महीनों का अधिकांश समय बिताया करते थे. उन्होंने अपने लेखन की अधिकांश प्रसिद्ध उपन्यास व किताबें कसौली स्थित राज विला में ही लिखी है. ट्रेन टू पाकिस्तान जैसे कालजयी पुस्तक भी कसौली में ही लिखी गई थी. खुशवंत सिंह कसौली को अपना दूसरा घर समझते थे और अपने लेखों में कसौली के किसी ना किसी जगहों और अपने मित्रों के बारे में भी लिखते थे. उनके कसौली के प्रति स्नेह को देखते हुए ही उनको समर्पित लिटफेस्ट कसौली में ही शुरू किया गया है.
ये हस्तियां कर रही शिरकत
खुशवंत सिंह के बेटे व लेखक राहुल सिंह ने बताया की इस बार 14वें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में दादा साहेब फाल्के अवार्ड व पदम भूषण से सम्मानित , प्रसिद्ध अभिनेता अनूप सोनी , शोभा डे , पी वी मणिशंकर अय्यर, आदि अनेकों राजनैतिक, साहित्यकार, बालीवुड से जुडी महान हस्तियां शिरकत कर रही उन्होंने बताया को भी लाने का प्रयास किये जा रहे है। बहरहाल कुछ भी हो लेकिन खुशवंत सिंह लिट फेस्ट के बहाने कसौली साहित्यिक सम्मेलन होने वाले शहरों में शामिल हो गया है.
14 वा खुशवंत सिंह लिटफेस्ट 10 से 13 अक्तूबर तक आयोजित किया जा रहा है. तीन दिन तक चलने वाले इस लिटरेरी फेस्टिवल में देश-विदेश की नामी राजनैतिक, साहित्यिक व बालीवुड से जुडी नामी-गिरामी हस्तियां शिरकत कर रहीं पूर्व चीफ राव दुल्लत मणिशंकर अय्यर, पी चित्रबंभ जैसी हस्तियां आई है।