जिला ब्यूरो अजित चौहान
सराईपाली :-
जानकारी अनुसार कार्यलय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सराईपाली जिला महासमुंद (छ. ग.) क्रमांक /747 बाविप./ स्था./ 2025-26 सराईपाली दिनांक 14-10-2025, के नाम से आंगनवाड़ी केंद्र छुईहा में काम करने वाली श्रीमती किरण चौहान को नोटिस दिया गया हे जिससे यह कहा गया है वह कार्य में लापरवाही करती है, ज़ब उनको इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने इस बात को माना की वह कई दिनों से कार्य में नहीं गई इसका वजह सहायिका व कार्यकर्त्ता के बिच आपसी अनबन बताया गया..
और इन सबको कार्य में न आने का लापरवाह बताकर नोटिस दिया गया..
ध्यान देने वाली बात यह है की
( 1) यह नोटिस आँगनबाड़ी केंद्र अर्जुण्डा के नाम से लिखा गया है.. इसमें किसकी लापरवाही क्या सब आँख बंद करके नोटिस बनाते है या जिस अधिकारी ने अपना हस्ताक्षर किया उसे कुछ जानकारी नहीं.. लापरवाह कौन??
(2). दूसरी बात इसमें यह लिखा गया है सेक्टर पर्यवेक्षक को सूचना दिनांक 13-10-2026 को मिला.. यह तो सम्भव हि नहीं क्यूंकि अभी सत्र 2025 चल रहा है जबकि इसमें 2026 लिखा गया है,
लापरवाह कौन??
(3). तीसरी बात यह है की नोटिस 14-10-2025 की तारीख में निकाली गई है, और 3 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है.. और यह नोटिस सहायिका के पास 18 अक्टूबर 2025 को सुबह 7 बजकर 15 मिनट में प्राप्त हुई है..
लापरवाह कौन.???
इन सब लापरवाही की जम्मेदारी किसकी और क्या यह सोंची समझी चाल है सहायिका को पद से हटाने का या कुछ और..?