मऊ: तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कूटी में मारी टक्टर, वृद्ध की मौके पर ही हुई मौत।
दलजीत सिंह चौहान ब्यूरो चीफ Indian Tv News
ये मामला मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्रांतर्गत मिर्जाहाजीपुरा सुल्तानीपुर से भरूकवा गांव के पास की है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अवधनाथ पाल (उम्र लगभग 60 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामदयाल पाल, निवासी ग्राम व पोस्ट रानीपुर के रूप में की गई है।
मृतक के पोते का इलाज डॉ० राजकुमार सिंह हॉस्पिटल में चल रही है और वे खाना लेकर अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनके स्कूटी में टक्कर मारी।
उनको तुरन्त अस्पताल लेकर जाया गया।
पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।
टक्कर के बाद मौके पर ही स्कूटी सवार की हुई मौत और स्कूटी की तो बहुत ही बुरी हाल हो गई।
देश के हर कोने कोने की खबर जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे न्यूज चैनल Indian Tv News के साथ।
धन्यवाद…