मऊ: खाद वितरण के दौरान मची अफरातफरी, धक्का-मुक्की के बाद मारपीट।
दलजीत सिंह चौहान ब्यूरो चीफ Indian Tv News
खाद वितरण के दौरान मची अफरातफरी, धक्का-मुक्की के बाद मारपीट, मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
समिति पर खाद की कमी से किसानों में मची हाहाकार। खबर मऊ जिले के मधुबन तहसील के अंतर्गत गाजियापुर से है।
इस समय किसानों को आलू, सरसों और गेहूं की खेती के लिए खाद अति आवश्यक होती है।
ऐसे मौके पर खाद के लिए किसानों को धक्का-मुक्की करना पड़ रहा है और समिति पर सरकार द्वारा कोई भी सही तरीके से व्यवस्था नहीं की जा रही है जिससे किसानों को जब चाहिए तब खाद मिल सके।
किसानों का कहना है कि सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे बिना किसी तकलीफ का ही समय से खाद मिल सके।
आए दिन समिति पर खाद की कमी हो जा रही है जिससे किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
मार्केट में खुलेआम मनमानी दाम पर खाद मिल रही है मगर सभी किसान लेने के लिए सक्षम नहीं हैं।
सरकार को इस मुद्दे पर सोचना चाहिए।
देश के हर कोने कोने की खबर जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे न्यूज चैनल Indian Tv News के साथ।
धन्यवाद…