बांदा जिले में ज़रूरतमंदों के मददगार(मसीहा)सम्मान से नवाजा गया बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक जनाब शेख़ सादी जमा साहब और सह संरक्षक श्री चंद्रमौलि भारद्वाज जी की उपस्थिति में,बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिज़वान अली जी ,श्री सुनील सक्सेना संगठन मंत्री बाँदा रोटी बैंक के नेतृत्व में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी का 8वां कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन होटल तुल्सी स्वरूप में किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रकाश द्विवेदी विधायक सदर बाँदा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कल्लू सिंह राजपूत जिलाध्यक्ष भाजपा, श्री राजकुमार राज पूर्व अध्यक्ष न0पा0,श्री संदीप केला नगर मजिस्ट्रेट बाँदा, श्री पुरुषोत्तम गुप्ता प्रतिनिधि सांसद बाँदा चित्रकूट, श्री रजत सेठ प्रतिनिधि विधायक सदर बाँदा, डॉ0शबाना रफीक, इंजीनियर अरुणेश सिंह, डॉ0प्रदीप सिंह, डॉ0किशुन कुमार मुख्य चिकित्साधीक्षक,डॉ0दीपाली गुप्ता प्राचार्य महिला डिग्री कॉलेज, डॉ0शबीहा रहमानी प्रवक्ता महिला डिग्री कॉलेज, डॉ0ऊषा, डॉ0नमरा शीराज़,श्री मनोज शिवहरे स्टेशन अधीक्षक, श्री शिवबाबू प्रभारी थाना जी0आर पी0 रेलवे,श्री मक़बूल अली प्रबंधक पैरा मेडिकल कालेज बाँदा, श्री वाजिद अली जिलाध्यक्ष ए0आई0एम0आई एम0बाँदा, श्री फरहतुल्ला खान संचालक होटल कम्फर्ट इन,शोएब रिज़वी, अनिल गुप्ता छोटे, कमल सिंह यादव, राशिद अहमद डी0ई0ओ0 जिला विधिक सेवा बाँदा, संजीव निगम नीलू, श्री तुलसीदास श्रीवास पूर्व अध्यक्ष दीवानी न्यायालय बाँदा आदि ने इस कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके इस कार्य की सराहना की और हौसला बढ़ाने का कार्य किया।उक्त समारोह में सभी उपस्थित जनों ने रोटी बैंक की प्रगति के विषय में अपने अपने विचार साझा किए।वहीं श्री कल्लू सिंह राजपूत ने अपने उदबोधन में कहा कि मैं बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी को विगत कई वर्षों से निरंतर गरीबों की मदद हर तरह से निःस्वार्थ भाव से करती है, श्री संदीप केला नगर मजिस्ट्रेट बाँदा ने कहा कि मैं जब से बाँदा आया हूँ मैं इनके नेक कार्यों को निरंतर देखता आ रहा हूँ वहीं श्री अरुणेश सिंह, राजकुमार राज, डॉ0दीपाली गुप्ता,डॉ0सबीहा रहमानी, डॉ0शबाना रफीक ने रोटी बैंक के द्वारा ज़रूरतमंदों की मदद के कार्यों की सराहना कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अंत में मुख्य अतिथि श्री प्रकाश द्विवेदी विधायक सदर बाँदा ने अपने उदबोधन में कहा कि मैं रोटी बैंक के कार्यों को हमेशा मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से देखा करता हूँ कि उनकी पूरी टीम दिनरात मेहनत कर गरीबों की मदद करती है चाहे वह भोजन की हो,कपड़ों की हो,गरीब लड़कियों की शादी की हो,टी0बी0मरीज़ों की मदद की हो या कोई भी पर्व किसी भी समुदाय का हो सभी जगह मदद करने का कार्य करते हैं इनके कार्य अत्यंत सराहनीय है।कार्यक्रम के अंत में संरक्षक श्री शेख़ सादी जमा, सह संरक्षक श्री चंद्रमौली भारद्वाज, अध्यक्ष रिज़वान अली, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना ने आए हुए सभी सम्मानित अतिथिगणों और रोटी बैंक के पदाधिकारियों सदस्यों आदि का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संजय ककोनिया प्रवक्ता रोटी बैंक अंसार अहमद सिद्दीकी समाजसेवी के द्वारा किया गया।
ताहिर अली बांदा से