थाना क्षेत्र के एक गांव में फर्जी तरीके से दूसरे की जमीन के कागजात तैयार कराकर धोखेबाजों ने पहले जमीन अपने किसी परिचित के नाम बैनामा कराया अब उसी जमीन को दोबारा बेचने की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन पीड़ित की शिकायत पर बिहारीगढ़ थाने में मुकदमा संख्या 75/2025 दर्ज हुआ तो गहनता से जांच पड़ताल के बाद थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने टीम को साथ लेकर तथाकथित दो आरोपियों फुरकान पुत्र मौ० उमर निवासी भोजपुर पोस्ट सढोली कदीम थाना बेहट व संगम सैनी पुत्र नरेन्द्र सैनी निवासी आर्य नगर कस्बा छुटमलपुर को गिरफ्तार करने के बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेज दिया है, उक्त आरोपियों ने पुलिस के सामने कबूल भी किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस जमीन को अवैध तरीके से बेचने की फिराक में लगे हुए थे जिसमें उन्हें अच्छा मुनाफा कमाने की उम्मीद थी। धोखेबाजों के खिलाफ हुई पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़