दुद्धी सोनभद्र। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के उन विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सूचना जारी की है, जिनका प्रवेश अभी तक माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पूर्ण नहीं हो पाया है।
प्राचार्य डॉ. रामसेवक सिंह यादव द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ऐसे सभी छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया गया है कि वे कल दिनांक 2 नवम्बर 2025 को महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लें। प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए विद्यार्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे ।समर्थ पोर्टल पर किए गए रजिस्ट्रेशन की प्रति,महाविद्यालय द्वारा प्रदत्त चालान और
ईमेल पर ओटीपी सत्यापन के लिए एंड्रॉयड मोबाइल फोन ।
प्राचार्य ने बताया कि ईमेल के माध्यम से ओटीपी सत्यापन प्रक्रिया अनिवार्य है, अतः प्रत्येक विद्यार्थी को अपने मोबाइल के साथ उपस्थित होना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचने की अपील की है ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह