बाड़ी। नगर में शालेय विद्यार्थी का संचलन निकाला गया जो नगर के दशहरा मैदान से होते हुए शक्तिनगर, चिंतामन चौराहा बस स्टेड सोसायटी रोड होते हुए वापस दशहरे मैदान मंगलवारा बाजार में समापन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाड़ी खंड संघ चालक माननीय श्री नरेश जी रघुवंशी मुख्य अतिथि के रूप में पंडित श्री विनोद खेड़ापति जी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला सह संपर्क प्रमुख श्री राजीव जी भार्गव जी ने अपना बौद्धिक में गुरु तेगबहादुर जी गुरु गोविंद सिंह जी एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला एवं संघ में शाखा के बारे में विस्तार से बताया बाड़ी नगर के नागरिकों ने जिसमें मुख्य रूप से मातृ शक्तियों ने घर घर पुष्प बरसाकर एवं रंगोली बनाकर संचलन का स्वागत किया अल्पाहार के बाद संचलन का दशहरा मैदान मंगलवारा बाजार बाड़ी में समापन हुआ।