नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
रसुलीगंज निवासी प्रमोद यादव की धर्मपत्नी के निधन पर संवेदना
हजारीबाग: हजारीबाग के रसुलीगंज निवासी प्रमोद यादव की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद है।
इस दुःख की घड़ी में संवेदना व्यक्त करने के लिए, पूर्व सदर विधायक प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने गुरुवार को शोकाकुल परिवार से भेंट की। उन्होंने प्रमोद यादव और परिवार के अन्य सदस्यों को ढाँढस बँधाया, अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं, और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का आश्वासन दिया।
मुन्ना सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति एवं सहनशीलता प्रदान करें।