नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
जयराम महतो का बड़ा बयान: घाटशिला चुनाव सत्ता नहीं, सिस्टम परिवर्तन के लिए
जनसंपर्क के तीसरे दिन कहा- शोषण, पलायन, बेरोजगारी से भरा प्रदेश विकसित राज्य बने, यही मेरी जिद्द
हजारीबाग/घाटशिला/डुमरी विधायक सह JLKM सुप्रीमों जयराम कुमार महतो ने घाटशिला उपचुनाव के तहत अपने दौरे के तीसरे दिन भी विभिन्न पंचायतों और गांवों में सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान जारी रखा। ग्रामीणों के बीच पहुँचकर उन्होंने उनसे सीधा संवाद किया और समर्थन माँगा।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से मिल रहे प्रेम, समर्थन और आशीर्वाद के लिए आभार प्रकट करते हुए महतो ने स्पष्ट किया कि यह चुनाव उनकी पार्टी के लिए क्यों महत्वपूर्ण है।
सिस्टम बदलने की जिद्द: जयराम महतो ने जोर देकर कहा कि घाटशिला का यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं लड़ा जा रहा है, बल्कि यह उनके द्वारा राज्य के सिस्टम में परिवर्तन लाने का प्रयास है। उन्होंने कहा, “शोषण, पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से भरा हमारा प्रदेश एक विकसित राज्य बने, यह मेरी जिद्द है।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वह न थकेंगे और न ही रुकेंगे, और उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाता।
EVM 5 पर मतदान की अपील: टाइगर ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे आगामी 11 नवंबर को EVM क्रमांक 5 पर उनके भाई रामदास मुर्मू को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि राज्य की व्यवस्था को बदलने के संघर्ष को मजबूती मिल सके।