आवारा पशु खेतों में खड़ी किसानों की फसलों को खाकर नष्ट कर रहे हैं साथ ही आवारा पशुओं के सड़कों पर घूमने के चलते सड़क हादसे का भी खतरा बना रहता है।
इंडियन टीवी से ब्यूरो चीफ मयंक यादव की रिपोर्ट
बता दे की रायपुर सादात पंचायत सहित आसपास के क्षेत्र में लगातार आवारा पशुओं का आतंक बढ़ रहा है इन पशुओं के कारण ग्रामीण परेशान है साथ ही खेतों में खड़ी किसानों की फसलों को भी बर्बाद कर रहे हैं लगातार स्थानीय ग्रामीण अधिकारियों से आवारा पशुओं से निजात की मांग करते चले आ रहे हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं होता है।
आवारा पशु खेतों में घुसकर किसने की फसलों को खा रहे हैं और भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं इसके अलावा सड़कों पर घूमते यह आवारा पशु हादसे का कारण भी बनते हैं जिससे राहगीर और वाहन चालकों को भी सड़कों पर चलते हुए परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीण क्षेत्र में लंबे समय से आवारा पशु घूम रहे हैं प्रशासन से ग्रामीण कई बार पशुओं की समस्या से समाधान की मांग भी करते चले आ रहे हैं हालांकि उनकी शिकायतों के बावजूद भी अब तक समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि किसान मेहनत से अपनी फसल को खेतों में बोता है। लेकिन आवारा पशु खेतों में घुसकर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे उनका नुकसान हो रहा है।