ओंकारेश्वर से 21 इंच ऊंचा शिवलिंग लेकर पदयात्रा से पहुंचे शिवभक्तों का भव्य स्वागत
फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के गांव कुरतरा से पांच लोगों का जत्था मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर जिला खरगौन से 21 इंच ऊंचा शिवलिंग लेकर पदयात्रा करते हुए रविवार 9 नवंबर की दोपहर गांव पहुंचा। ग्रामीणों और नगरवासियों ने शिवलिंग का पुष्पमाला पहनाकर, पुष्प वर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
जत्थे में दिनेश कश्यप, देवू भारद्वाज, अमित कश्यप, जयप्रकाश साहू व मदनलाल भारद्वाज शामिल रहे। सभी ने ओंकारेश्वर से करीब 40 किलोमीटर पहाड़ों पर बसे कस्बा खरगौन से शिवलिंग खरीदा और रथ पर सवार होकर लगभग 12 दिन की पदयात्रा के बाद अपने गांव पहुंचे।
दिनेश कश्यप ने बताया कि सोमवार को गांव के बड़े शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। इसके बाद गांव में विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें मंदिर कमेटी अध्यक्ष ढाकन लाल गंगवार, खेमपाल गंगवार, सुधीश भारद्वाज, मुकेश भारद्वाज, शिवशंकर भारद्वाज, रमेश, दिलीप और प्रदीप भारद्वाज सहित कई ग्रामवासी सहयोग करेंगे।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली