लोकेशन : ब्यावरा कलां
रिपोर्टर : अर्जुन दांगी
बाल दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यावरा कला में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सिविल कोर्ट के न्यायधीश महोदय श्री सचिन साहू , न्यायधीश श्री विवेक शर्मा जी ,थाना प्रभारी श्री उमाशंकर मुकाती जी ने कार्यक्रम को संबोधित किया जिसमें विद्यार्थियों को बताया गया कि हमें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी, छोटे-छोटे विवादों से बचना ,बाल विवाह नात्रा प्रथा जैसी कुरीतियों से बचना एवं समाज में जागृति लाना, वर्तमान में अनाथ आश्रम की संख्या बढ़ रही है ऐसे में हमारा दायित्व है की माता-पिता दादा दादी वृद्ध जनों के प्रति अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी से करना चाहिए ऐसी अनेक प्रकार की कानूनी सलाह विद्यार्थियों को दी गई वही शाला प्रभारी बद्रीलाल दांगी द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि श्री राम प्रताप जी दांगी व , गांव के समाजसेवी नागरिक बंधुओ के साथ शाला परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।