सोरहा गांव में तीन दिवसीय बाल मेला शुरू
बरेली। ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के सोरहा गांव में आज से तीन दिवसीय बाल मेला का शुभारंभ हो गया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। यह मेला पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में विधायक डॉ. वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बाल मेला पंडित जवाहरलाल नेहरू की बच्चों के प्रति जागरूकता और प्रेम को समर्पित है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा, संस्कार और समाज में जागरूक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
मेले के पहले दिन बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें हास्य नाटक, नृत्य और जागरूकता संदेश देने वाले कार्यक्रम विशेष आकर्षण रहे। इन प्रस्तुतियों को देखने के लिए क्षेत्र तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और बच्चों के उत्साह की सराहना की।
शुभारंभ कार्यक्रम में फतेहगंज पश्चिमी के प्रमुख सत्येंद्र यादव, वन विभाग बरेली की टीम, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौड़ सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेले की व्यवस्था में मेले की समिति के वरिष्ठ सदस्य गोविंद राम मोर्य (मास्टर साहब), मेला अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष छेदा लाल मोर्य और महेंद्र प्रताप मोर्य सहित कई सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सोरहा गांव में आयोजित यह तीन दिवसीय मेला बच्चों की प्रतिभा और सांस्कृतिक सहभागिता का अनोखा मंच बनकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली