सहारनपुर
एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई- ग्राम विकास अधिकारी 20 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जनपद में एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार पर एक और सटीक प्रहार करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है- टीम ने ग्राम विकास अधिकारी को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया- मामला थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव ढाला चौरा का बताया जा रहा है- एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से विभागीय गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है- जनता का कहना है कि ऐसे अधिकारियों पर शिकंजा कसा जाना बेहद आवश्यक था ताकि विकास कार्यों में ईमानदारी और पारदर्शिता कायम रह सके- गिरफ्तार अधिकारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई प्रचलित है और टीम आगे की जांच में जुटी है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़