नर्मदापुरम में नगर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, जूनियर व सीनियर वर्ग में मुकाबले कल
रिपोर्टर राजेन्द्र धाकड़ नर्मदापुरम
नर्मदापुरम। जिला शतरंज संघ नर्मदापुरम के तत्वावधान में एक दिवसीय नगर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 16 /11 /2025 को /अनन्या ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल, गेट नंबर 4, रसूलिया में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 9 बजे होगा।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जाएगी—जूनियर वर्ग (अंडर-18) तथा सीनियर वर्ग (ओपन कैटेगरी)। दोनों श्रेणियों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।जिला शतरंज संघ का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य शतरंज जैसे बौद्धिक खेल को बढ़ावा देना तथा नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। आयोजन समिति ने सभी शतरंज खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता की अपील की है।