Indian TV news jila prabhari doctor ikram
आज बिजनौर में नगीना सांसद एवं ASPA राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आज़ाद ने दिशा की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिले में चल रही सरकारी योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
नगर पंचायत साहनपुर के चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने भी बैठक में शिरकत की और क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।
चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने—
N.H.I मेरठ–पौड़ी हाईवे पर सर्विस रोड बनाए जाने,
तथा आज़ाद चौक नजीबाबाद से न्यायालय तिराहे तक के खस्ताहाल बाइपास को तत्काल दुरुस्त कराने
की मांग सांसद एवं अधिकारियों के समक्ष रखी।
बैठक में जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया गया।