नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
‘सरकार आपके द्वार’: सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत कल 17 स्थानों पर लगेंगे विशेष शिविर
हजारीबाग: ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शनिवार, 22 नवंबर 2025 को हजारीबाग जिले के 17 विभिन्न प्रखंडों/स्थानों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके घर के पास ही उपलब्ध कराना है।
इन स्थानों पर आयोजित होंगे शिविर दिनांक 22 नवंबर 2025 को 1. इचाक – बरियाठ, डांडीघाघर, मंगुरा | 2. बरकठ्ठा – तुईयो, झुमरुआ, गंगापाचो ।3. बरही – भण्डारो, कोल्हुआकला | 4. बड़कागाँव – बड़कागाँव पूर्वी, साईं, कण्टेतरी | 5. केरेडारी – पेटो, पचन्दा, पाण्डु | 6. कटकमसांडी – पेलावल दक्षिणी, गदोखर, लुपूंग | 7. कटकमदाग – अडरा, कटकमदाग | 8. विष्णुगढ़ – गोविन्दपुर, चानो, खरकी | 9. पदमा – सुर्यपुरा | 10. सदर – बँहदी, गुरहेत, नगवाँ | 11. डाडी – होन्हेमोहा, गिद्दी – “ख” । 12. दारू -पुनाई, ईरगा | 13.चौपारण – चोरदाहा, जगदीशपुर, पाण्डेयबारा | 14. चुरचू – चरही | 15.चलकुशा – सुदन, चलकुशा। 16. टाटीझारिया-भरांगो | 17. नगर निगम क्षेत्र – वार्ड विकास केन्द्र, हुरहुरू (वार्ड 5-6), वार्ड विकास केन्द्र, मीरुपहादा (वार्ड 7-8)
शिविरों में उपलब्ध प्रमुख सेवाएं
इन शिविरों में मुख्य रूप से निम्नलिखित विभागों से संबंधित सेवाएं और आवेदन स्वीकार किए जाएंगे: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग। श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग। समाज कल्याण विभाग। ग्रामीण विकास विभाग। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग। अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं (जैसे पेंशन, राशन कार्ड, प्रमाण पत्र)
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, हजारीबाग द्वारा जनहित में यह सूचित किया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन शिविरों का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करें।