नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ऑन-द-स्पॉट मनरेगा के तहत जॉब कार्ड से मिलने से कई महिलाओं व पुरुषों को मिला रोजगार का सशक्त अवसर
हजारीबाग: सेवा के अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम में हजारीबाग जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित शिविरों ने बेरोजगार महिला व पुरुषों को बड़ी राहत प्रदान की है। मनरेगा के अंतर्गत यहाँ ऑन-द-स्पॉट जॉब कार्ड स्वीकृति देकर कई जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों को तत्काल लाभ उपलब्ध कराया गया।
कटकमदाग पंचायत की आशा देवी, सारिका देवी, सुनैना देवी और अडरा पंचायत की बबीता देवी सहित कई महिला और पुरुषों को शिविर में ही जॉब कार्ड स्वीकृत कर सौंपे गए। जॉब कार्ड प्रदान करते हुए प्रखंड के सीओ और बीडीओ ने सभी लाभुकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जॉब कार्ड प्राप्त कर महिलाएँ उत्साहित दिखाई दीं। उन्होंने बताया “पहले जॉब कार्ड के लिए कई बार प्रखंड कार्यालय जाना पड़ता था, लेकिन प्रक्रिया लंबी होने के कारण काम की मजदूरी नहीं मिल पा रही थी। आज शिविर में एक ही दिन में जॉब कार्ड मिलना हमारे लिए बड़ी राहत है। इसके लिए हम माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का धन्यवाद करती हैं।”
इस कार्यक्रम ने न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाया है, बल्कि महिलाओं और पुरुषों दोनों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार के अवसर भी सुनिश्चित किए हैं।