नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।
ईचाक थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
हजारीबाग/इचाक: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत ईचाक थाना क्षेत्र के ग्राम परासी स्थित सूर्य मंदिर के पास से पुलिस ने एक अपराधी को ब्राउन शुगर और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत हजारों में बताई जा रही है।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तार अपराधी की पहचान संदीप कुमार उर्फ निक्की (उम्र 25 वर्ष), पिता तिरेन्द्र प्रसाद मेहता, साकिन-हदारी, थाना ईचाक, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है।
छापामारी और बरामदगी: ईचाक थाना प्रभारी राजदीप कुमार ने बताया कि दिनांक 22/11/2025 को सुबह करीब 06:30 बजे उन्हें ग्राम परासी, सूर्य मंदिर के पास मादक पदार्थ की अवैध बिक्री होने की गुप्त सूचना मिली थी।
सूचना के आलोक में, अपर पुलिस अधीक्षक सह पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। एसआईटी टीम ने तुरंत परासी स्थित सूर्य मंदिर के पास छापामारी की, जहाँ से संदीप कुमार उर्फ निक्की को मादक पदार्थों की बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा गया।
गिरफ्तार अपराधी के पास से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई: ब्राउन शुगर: कुल 18 पुड़िया (लगभग 02 ग्राम) । गांजा: 50 ग्राम। एक “ओप्पो” कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल फ़ोन
बरामद मादक पदार्थों की डीडी कीट से जांच की गई, जिसमें ब्राउन शुगर एवं गांजा होने की पुष्टि हुई। सभी मादक पदार्थों को जब्त कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई और पूछताछ
इस संदर्भ में, वादी राजदीप कुमार, थाना प्रभारी ईचाक के स्वलिखित बयान के आधार पर ईचाक थाना कार्ड सं0-164/25 दिनांक- 22.11.2025 को धारा 20/21(a)/22(a)/29 N.D.P.S Act के तहत दो नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ के दौरान, पकड़े गए अपराधी ने मादक पदार्थ के अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी दी है, जिनके विरुद्ध कांड के अनुसंधान में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छापामारी दल में शामिल अधिकारी: अमित कुमार, अपर पुलिस अधी० सह पुलिस उपा० (मु०), हजारीबाग। राजदीप कुमार, थाना प्रभारी, ईचाक थाना। स०अ०नि० नशिम अख्तर सिद्दिकी, ईचाक थाना।स०अ०नि० सिदिउ पुरती, ईचाक थाना। हव0-दिवाली सिंह, ईचाक थाना। आ0-351 अभिषेक कुमार, ईचाक थाना