सपा कार्यकर्ताओं ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि
जाति, न्याय और समाजवाद का संदेश दोहराया
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा मिष्ठान वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने मुलायम सिंह यादव को भारतीय राजनीति का पुरोधा बताते हुए कहा कि उन्होंने सदैव स्वच्छ राजनीति और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर कार्य किया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया और आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उन्हीं नीतियों पर आगे बढ़ते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि नेताजी की राजनीति आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सदैव उपेक्षित समाज को मुख्यधारा में लाने का काम किया। प्रदेश सचिव माहिर राणा एवं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए परीक्षा की घड़ी है और इसमें सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी मेहनत और लगन के साथ कार्य करना होगा।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी, कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, फरहाद आलम, गड़ा अबू बकर चौधरी सहित अन्य नेताओं ने एसआईआर एवं बीएलओ के मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग करते हुए अधिक से अधिक लोगों के वोट बनवाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में महानगर विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्तकीम राणा, जमाल साबरी, विशाल यादव, अमित कुमार, राजीव पवार, हसीन कुरैशी, इरशाद सलमानी, महेंद्र, राकेश, महजबी खान, शहजाद, राजकुमार घटड़ा, योगेंद्र शर्मा, मुदस्सर, इमरान मलिक, नदीम कुरैशी, मुजफ्फर, अनस, हकराम चौधरी, जुमला सिंह, गुलफाम अंसारी, वेदपाल पटनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़