नजीबाबाद विधानसभा में बदलाव की लहर…
ग्राम हर्षवाड़ा में अपने निवास स्थान पर, सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में अयाज़ अंसारी ने समाजवादी पार्टी छोड़कर आज़ाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया।
अयाज़ अंसारी जी समाजवादी पार्टी युवजन सभा के ज़िला उपाध्यक्ष रहे हैं और अब चंद्रशेखर आज़ाद जी की विचारधारा से प्रभावित होकर बदलाव की मुहिम में शामिल हुए।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मुरादाबाद मंडल प्रभारी एवं साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी मौजूद रहे।
साथ ही मंच पर उपस्थित रहे —
भीमसेन हल्दिया (प्रदेश कोर कमेटी सदस्य),
प्रशांत महासागर (ज़िला अध्यक्ष, भीम आर्मी),
अशोक कुमार (नजीबाबाद विधानसभा अध्यक्ष),
ललित कुमार,
सुखवीर प्रधान (ज़िला उपाध्यक्ष),
साबू प्रधान,
नफीस अहमद (पूर्व प्रधान अलीपुरा),
फिरासत हुसैन,
शाहबाज़,
अबरार मास्टर,
फय्याज सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता।
कार्यक्रम की सदारत प्रिंसिपल महताब साहब ने की तथा संचालन अशोक कुमार द्वारा किया गया।
अयाज़ अंसारी जी के ASp k में शामिल होने से क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।