ताजा खबरमध्य प्रदेशलेटेस्ट न्यूज़

कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने 6 धान उपार्जन केंद्रों के स्‍थलो में किया परिवर्तन

```html id="cyap7e" ```

राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी – खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्‍य पर पंजीकृत कृषकों से जिले में 1 दिसंबर से शुरू हो रहे धान उपार्जन हेतु जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा पर कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने निर्धारित किये गये उपार्जन केन्‍द्रों में 6 उपार्जन केन्‍द्रों के स्‍थलों में परिवर्तन किया है। जिले में धान भंडारण व्यवस्‍था को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 6 उपार्जन केंद्रों का स्‍थल परिवर्तन करते हुए नोडल अधिकारियों को दायित्‍व सौंपे जाने का संशोधित आदेश जारी किया है।
इन उपार्जन स्‍थलों में हुआ परिवर्तन
जारी संशोधित आदेश के अनुसार तहसील स्‍लीमनाबाद के अंतर्गत उपार्जन केंद्र स्‍लीमनाबाद में समिति स्‍तरीय उपार्जन के स्‍थान पर भोलाराम वेयर हाउस 50, स्‍लीमनाबाद को नवीन उपार्जन स्‍थल बनाया गया है। इसके नोडल अधिकारी हल्‍का पटवारी संजय बेन होंगे। इसी प्रकार उपार्जन केंद्र तेवरी में समिति स्‍तरीय उपार्जन के स्‍थान पर एकता वेयर हाउस 17, पड़वार को नवीन उपार्जन स्‍थल बनाया गया है। इसके नोडल अधिकारी हल्‍का पटवारी श्री उमेश प्रसाद बागरी होंगे। जबकि बहोरीबंद तहसील के अंतर्गत उपार्जन केंद्र हथियागढ़ में समिति स्‍तरीय उपार्जन के स्‍थान पर श्री जानकी वेयर हाउस 92, पहाड़ीखेड़ा को नवीन उपार्जन स्‍थल बनाया गया है। इसके नोडल अधिकारी हल्‍का पटवारी श्री सुबोध साहू होंगे। वहीं ढीमरखेड़ा तहसील के अंतर्गत उपार्जन केंद्र मुरवारी में समिति स्‍तरीय उपार्जन के स्‍थान पर काशी वेयर हाउस 78, ग्राम बिजोरा को नवीन उपार्जन स्‍थल बनाया गया है। इसके नोडल अधिकारी हल्‍का पटवारी श्री रामनाथ बुनकर होंगे। जबकि रीठी तहसील के अंतर्गत उपार्जन केंद्र डांग में समिति स्‍तरीय उपार्जन के स्‍थान पर रूचि वेयर हाउस सीडब्‍ल्‍यूसी, रीठी रोड चनेहटा को नवीन उपार्जन स्‍थल बनाया गया है। इसके नोडल अधिकारी हल्‍का पटवारी श्री राहुल कुमार गौतम होंगे। इसके अलावा कटनी नगर तहसील के अंतर्गत उपार्जन केंद्र मुड़वारा में सांवरिया फूड प्रोसेसिंग 27 लमतरा कटनी के स्‍थान पर सेन्‍ट्रल वेयर हाउस कटनी (सीडब्‍ल्‍यूसी), इंद्रानगर को नवीन उपार्जन स्‍थल बनाया गया है। इसके नोडल अधिकारी ग्रामीण कृषि विस्‍तार अधिकारी जयेश दुबे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *