राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी – कलेक्टर आशीष तिवारी ने धान उपार्जन की पूर्व तैयारियों के मद्देनजर गुरूवार को वेयरहाउस और उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया और जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
कलेक्टर आशीष तिवारी ने सी.डब्ल्यू.सी. कुठला गोदाम और चाका बायपास के समीप हिन्द एनर्जी वेयरहाउस के भंडारण क्षमता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, गोदाम में धान भंडारित नहीं मिली। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र में धान बेचने हेतु पहुंचने वाले किसानों की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार, मध्यप्रदेश वेयरहाउस एण्ड लॉजिस्टिक कारपोरेशन के जिला प्रबंधक श्री सेंगर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्ला और समितियों के प्रबंधक व नोडल अधिकारियों की मौजूदगी रही।