दुद्धी सोनभद्र। शीतलहर की चपेट में फंसे दुद्धी कस्बे में नगर पंचायत ने राहत भरी पहल की है। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाई गई हैं। इन अलावों से हजारों ग्रामीणों व यात्रियों को गर्माहट मिल रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी, बस स्टैंड, संकटमोचन मंदिर तिराहा समेत अन्य मुख्य चौक-चौराहों पर ये अलाव जलाए गए हैं, जहां लोगों का जमावड़ा रहता है। ठंड से होने वाली परेशानियों को कम करने का यह प्रयास स्थानीय जनता के बीच सराहनीय माना जा रहा है।
नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने बताया कि आवश्यकता अनुसार ऐसे ही अलाव नियमित रूप से जलाए जाएंगे। इससे ठंड के मौसम में लोगों को पर्याप्त राहत मिलेगी। स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत की इस संवेदनशील पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह