दुद्धी सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक 14 वर्षीय किशोरी नीम के पेड़ से गिर गई।
मिली जानकारी के अनुसार चांदनी कुमारी (14) पुत्री राजकुमार निवासी बैना का घर का पालतू तोता आंगन में लगे नीम के पेड़ पर बैठा था। तोते को उतारने के लिए चांदनी पेड़ पर चढ़ गई इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई ।
हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां ड्यूटीरत चिकित्सक डॉ. वी.के. सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह