नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
खतियानी परिवार की साप्ताहिक बैठक में उठाए गए कई मुद्दे
हजारीबाग : जिले के पुराना धरना स्थल के नजदीक खतियानी परिवार की साप्ताहिक बैठक अशोक राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वक्ताओं द्वारा हजारीबाग के नगर निगम और मुर्दा कल्याण समिति के सहयोग से शहर के घायल एवं मृत बेसहारा पशुओं, पक्षियों की त्वरित सहायता के लिए विशेष परियोजन वाहन शुभारंभ किया गया।
शहर में आवारा पशुओं के लिए कानी हाउस बनाने की मांग
बैठक में शहर में घूमते आवारा पशुओं के लिए एक कानी हाउस नगर निगम के द्वारा बनाई जाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि इससे आम जनता को राहत मिल सकेगी।
आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग
बैठक में शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से आम जनता दहशत का माहौल बना रहता है, इसके निजात के लिए नगर निगम पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की गई।
शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में निबंध प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग
मोः हकीम ने कहा कि शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में आने वाले मरीजों की निबंध प्रक्रिया को सरल सुलभ करने की कृपया की जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन से मेरी निवेदन है कि ऑफलाइन की व्यवस्था को और बढ़ाई जाए, ताकि आने वाले मरीजों को कोई दिक्कत ना हो।