सिमौनी गांव के मौनी बाबा धाम में भंडारा व मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे पहुंचे मौनी बाबा धाम
मामला सिमौनी गांव मे मौनी बाबा धाम पर मंगलवार को भंडारा व मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें श्रद्धालु पहुंच कर पहले भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। जिसमे पूड़ी सब्जी, मालपुआ, नमकीन, पेठा, जलेबी श्रद्धांलुओं को वितरण किया गया। उसके बाद श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के बाद मेला परिसर में पहुंचकर जमकर खरीददारी कर रहे है। वही खेल मैदान पर दिवारी प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया। जिसमें दिवारी प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा बहुत ही अच्छा दिवारी खेल का प्रदर्शन दिखाया। जिसमें सराहनीय रहा है तथा रामलीला मैदान में राजा भरथरी नाटक का सुंदर मंचन किया गया वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के द्वारा मौनी धाम आश्रम पर पहुंचकर मौनी बाबा की समाधि व स्वामी अवधूत जी के चित्र पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया है, और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और भक्तों को प्रसाद वितरण करके श्रमदान भी किया है। वही सुरक्षा को देखते हुए बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी अधिकारी सौरभ सिंह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत सहित भारी संख्या में चप्पे चप्पे पुलिस बल मौजूद रहा।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट